17-Mar-2026
...


- अधिकारियों ने किया समस्याओ का निराकरण राजगढ़(ईएमएस)l मंगलवार को जनसुनवाई में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले, अपर‍ कलेक्‍टर प्रताप सिंह चौहान, संयुक्त कलेक्टर वीरेंद्र सिंह दांगी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे। जनसुनवाई में ग्राम किशनगढ़ निवासी दिलीप पुष्‍पद ने बताया कि आवेदक के घर के सामने नाली का पानी जमा होने से काफी परेशानी हो रही है। अपर कलेक्‍टर द्वारा सीएमओ राजगढ़ को आवश्‍यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम मलारगढ निवासी मानसिंह वर्मा ने बताया कि आवेदक की भूमि पर अनावेदको द्वारा कब्‍जा कर लिया गया है। जिससे आवेदक स्‍वंय की भूमि पर खेती करने में असमर्थ हैं। अपर कलेक्‍टर द्वारा तहसीलदार जीरापुर को आवश्‍यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम अरन्‍या निवासी बालचंद ने बताया कि आवेदक को प्रधानमंत्री आवास योजना स्‍वीकृत हो गई है। जिसकी प्रथम किश्‍त भी जमा हो चुकी है परन्‍तु दुसरी किश्‍त आज दिनांक तक प्राप्‍त नहीं हुई। अपर कलेक्‍टर द्वारा सीईओ जनपद सारंगपुर को आवश्‍यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम लक्ष्‍मणपुरा निवासी सौराम ने बताया कि आवेदक को 6 माह से वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। आवेदक को पूर्व में वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ मिल रहा था। अपर कलेक्‍टर द्वारा सीईओ राजगढ़ को आवश्‍यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम चारपुरा निवासी बनेसिंह ने बताया कि आवेदक को पूर्व में किसान सम्‍मान निधि योजना का लाभ मिल रहा था। परन्‍तु किसी कारण वश किसान सम्‍मान निधि योजना का लाभ मिलना बंद हो गया है। अपर कलेक्‍टर द्वारा तहसीलदार ब्‍यावरा को आवश्‍यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर 65 आवेदन प्राप्‍त हुए। -निखिल/राजगढ़/17/3/2026