17-Mar-2026
...


वाराणसी (ईएमएस)। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस.रामाकृष्णन के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल (आर.पी.एफ.) द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा, अवैध सामानों की धर-पकड़, यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही बचपन बचाओ अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में, दिनांक 16 मार्च,2026 को रेलवे सुरक्षा बल वाराणसी टीम द्वारा सारनाथ स्टेशन स्थित रेलवे आरक्षण केंद्र से एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ओपनिंग टिकट निकलवाकर प्रति यात्री ₹500 अधिक लेकर बेचता है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सजीवन निवासी वाराणसी का रहने वाले था, जिस पर रेलवे एक्ट 143 सरकार बनाम सजीवन पंजीकृत किया गया। इसी क्रम में आपरेशन अमानत के तहत 16 मार्च 2026 को सहायक उप निरीक्षक आनंद मोहन सिंह ड्यूटी में तैनात था, एक यात्री अनवर अली गाड़ी संख्या 12204 डॉ गरीब रथ से दिल्ली से सीवान 15 मार्च,26 को यात्रा कर रहा था उक्त गाड़ी 16 मार्च,26 को सीवान पहुंची स्टेशन पर उतरने के क्रम में उनका काले रंग का पिठ्ठू बैग गाड़ी के कोच संख्या s2 सीट नंबर 59 पर छूट गया था। उनके द्वारा 139 पर सूचना दिया, जिसके बाद सूचना पर कांस्टेबल राम सजीवन सिंह द्वारा उक्त बैग छपरा आरपीएफ के द्वारा उतार लिया गया और रेलवे सुरक्षा बल छपरा पोस्ट पर जमा किया गया था। यात्री अनवर अली का आधार कार्ड वह टिकट से मिलान करने के बाद संतुष्ट होने के बाद बैग सुपूर्द किया गया यात्री द्वारा उक्त बैग तथा लैपटॉप का अनुमानित कीमत ₹15000 बताई गई । इसी क्रम में आपरेशन अमानत के तहत 16 मार्च,2026 को सहायक उप निरीक्षक दशरथ राय रात्रि ड्यूटी में पोस्ट हाजा पर मौजूद थे कि समय 06.00 बजे एक व्यक्ति प्रविंद कुमार जिला मऊ पोस्ट पर उपस्थित हुए तथा बताया कि वो ज्ञानपुर रोड से मऊ तक गाड़ी संख्या 05140 से यात्रा कर रहा था मऊ में उतरने के क्रम में उनका नीला रंग का पिठ्ठू बैग जनरल कोच में छूट गया। इसकी सूचना यात्री द्वारा 139 पर की गई थी जिसके बाद भटनी पोस्ट द्वारा उनके मोबाइल नंबर पर सूचना प्राप्त हुआ कि उनका बैग भटनी RPF पोस्ट पर सुरक्षित रखा हुआ है । यात्री के उपस्थित होने पर बैग सुपुर्द किया गया यात्री द्वारा बैग सहित सामानों की कीमत ₹ 2300 बताया गया यात्री द्वारा अपना सामान सही-सलामत प्राप्त कर रेलवे सुरक्षा बल की भूरी भूरी प्रशंसा की गई। डॉ नरसिंह राम/17/03/2026