हजारीबाग(ईएमएस)।हजारीबाग जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में पुलिस विभाग को बड़ी सौगात मिली है।झारखंड सरकार द्वारा जिले को 28 नई हाईटेक पेट्रोलिंग गाड़ियां उपलब्ध कराई गई हैं।इन नई गाड़ियों में आधुनिक वायरलेस सिस्टम लगाया गया है, जिससे हर वाहन सीधे पीसीआर रूम से जुड़ा रहेगा। गाड़ी में तीन बटन सायरन, माइकिंग और वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए दिये गए हैं. जिससे पुलिस मौके पर तेज और प्रभावी कार्रवाई कर सकेगी। डायल 112 सेवा के तहत अब किसी भी आपात स्थिति में कॉल मिलते ही नजदीकी पेट्रोलिंग वाहन घटनास्थल के लिए रवाना होगा, जिससे आम नागरिकों को पहले से जल्द मदद मिल सकेगी।आगामी रामनवमी पर्व को ध्यान में रखते हुए इन सभी नई गाड़ियों का फ्लैग मार्च के माध्यम से शहर में उतारा गया।फ्लैग मार्च हजारीबाग कंट्रोल रूम से शुरू होकर पुलिस केंद्र, पेलवल थाना और शहर के प्रमुख भीड़भाड़ वाले इलाकों से गुज़रा।अत्याधुनिक वाहनों के जुड़ने से पुलिसिंग में सुधार देखने को मिलेगा। कर्मवीर सिंह/17मार्च/26