राज्य
17-Mar-2026


गुजरात (ईएमएस)। प्रथम चरण में देश के 6 प्रमुख महानगरों—दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु एवं हैदराबाद—में उपलब्ध होंगी 24 से 48 घंटे के भीतर स्पीड पोस्ट की सुनिश्चित वितरण सुविधा गुजरात के चीफ पोस्टमास्टर जनरल  गणेश वी. सावळेश्वरकर, पोस्टमास्टर जनरल  कृष्ण कुमार यादव ने तमाम ग्राहकों, कॉरपोरेट व विभागीय प्रतिनिधियों के साथ देखा 24 स्पीड पोस्ट शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट, ग्राहकों के साथ किया संवाद भारतीय डाक विभाग द्वारा 24 स्पीड पोस्ट, 24 स्पीड पोस्ट पार्सल व 48 स्पीड पोस्ट सेवाओं का शुभारंभ केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया द्वारा संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी, सचिव (डाक) सुश्री वंदिता कौल, महानिदेशक डाक श्री जितेंद्र गुप्ता की उपस्थिति में 17 मार्च, 2026 को नई दिल्ली में किया गया। यह सेवाएँ प्रथम चरण में देश के 6 प्रमुख महानगरों—दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु एवं हैदराबाद—में उपलब्ध कराई जाएंगी, जहाँ 24 से 48 घंटे के भीतर स्पीड पोस्ट वितरण की सुनिश्चित गारंटी होगी। शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट किया गया। गुजरात परिमंडल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल श्री गणेश वी. सावळेश्वरकर, उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव, निदेशक डाक सेवाएँ श्री सुरेख रेघुनाथेन और अन्य अधिकारियों ने क्षेत्रीय कार्यालय, अहमदाबाद में इसे स्पीड पोस्ट और पार्सल से जुड़े तमाम ग्राहकों, कॉरपोरेट व विभागीय प्रतिनिधियों के साथ देखा और उनसे संवाद भी किया। इस अवसर पर एक कस्टमर मीट का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रवर अधीक्षक, रेल डाक सेवा श्री पियूष रजक और प्रवर अधीक्षक, अहमदाबाद सिटी मंडल श्री चिराग मेहता ने पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से लोगों को डाक विभाग द्वारा किये जा नवाचार के बारे में जानकारी दी। इस दौरान, चीफ पोस्टमास्टर जनरल श्री गणेश वी. सावळेश्वरकर ने तमाम कॉरपोरेट ग्राहकों और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों से संवाद के दौरान कहा कि, 24 स्पीड पोस्ट, 24 स्पीड पोस्ट पार्सल व 48 स्पीड पोस्ट सेवा के माध्यम से ग्राहकों को तेज, विश्वसनीय एवं समयबद्ध डिलीवरी का लाभ मिलेगा। इंडिया पोस्ट ने अत्यावश्यक एवं समय-संवेदी प्रेषणों के लिए तीन प्रीमियम, समयबद्ध स्पीड पोस्ट सेवाओं की शुरुआत की है। रविवार और छुट्टियों के दिन भी डाक विभाग द्वारा इनका वितरण किया जायेगा। 24 स्पीड पोस्ट सेवा के तहत तत्काल और समयबद्ध शिपमेंट के लिए अगले दिन वितरण की गारंटी प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही, 24 और 48 स्पीड पोस्ट सेवाएं समर्पित प्रोसेसिंग विंडो और प्राथमिकता वाले हवाई परिवहन के माध्यम से सुनिश्चित डी+1 और डी+2 वितरण समय-सीमा प्रदान की जाएगी। यह पहल डाक विभाग की प्रीमियम सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि भारतीय डाक ने 1 अगस्त, 1986 को पत्रों और पार्सलों की समयबद्ध, कुशल और सुरक्षित डिलीवरी के लिए स्पीड पोस्ट सेवा की शुरुआत की थी। चार दशकों के इस सफर में यह प्रीमियम सेवा अब टेक्नोलॉजी-ड्रिवन और सबसे तेज़ डिलीवरी वाली सेवा बन गई है।माननीय केंद्रीय संचार मंत्री द्वारा आरंभ 24 स्पीड पोस्ट, 24 स्पीड पोस्ट पार्सल व 48 स्पीड पोस्ट सेवा में ओटीपी आधारित सुरक्षित वितरण, एसएमएस अलर्ट के साथ एंड-टू-एंड ट्रैकिंग, व्यावसायिक ग्राहकों के लिए बीएनपीएल सुविधा, बल्क बुकिंग के लिए नि:शुल्क पिकअप, एपीआई इंटीग्रेशन और केंद्रीकृत बिलिंग जैसी सुविधाएं भी सम्मिलित हैं। साथ ही, सेवा में विलंब होने की स्थिति में मनी-बैक गारंटी का प्रावधान किया गया है, जो इंडिया पोस्ट की प्रीमियम एक्सप्रेस डिलीवरी क्षमताओं को और अधिक सुदृढ़ बनाता है। इसके अंतर्गत 24 स्पीड पोस्ट में न्यूनतम 50 ग्राम और 24 स्पीड पोस्ट पार्सल में न्यूनतम 500 ग्राम तक के पार्सल स्वीकार किये जायेंगे। इस अवसर पर सहायक निदेशक श्री अल्पेश शाह, श्री वी.एम. वहोरा, श्री रितुल गांधी, डिप्टी अधीक्षक श्री दर्शन तपस्वी, सहायक अधीक्षक सुश्री किंजल शाह, सुश्री प्रेयल शाह, श्री जीनेश पटेल, श्री रमेश पटेल, श्री रोनक शाह, श्री भाविन प्रजापति, डाक निरीक्षक सुश्री पायल पटेल, योगेन्द्र राठोड, मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव श्री दिपल महेता, सहित तमाम अधिकारी और विभिन्न कॉरपोरेट संस्थानों, विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुए। ईएमएस/मोहने/ ।7 मार्च 2026