खेल
18-Mar-2026
...


मुम्बई (ईएमएस)। इस माह के अंत में शुरु हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए सभी टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रुप दे रही हैं। 28 मार्च से शुरु हो रहे इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलियाई ऑलरांडर कैमरुन ग्रीन और वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर के अलावा चार युवा खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। इन खिलाड़ियों को नीलामी में उनकी टीमों ने करोड़ों रुपये में खरीदा था। अब देखन है कि ये खिलाड़ी अपने को साबित करने में सफल रहते हैं या नहीं। जिस प्रकार मोटी रकम इन खिलाड़ियों को दी गयी है उसको देखते हुए टीम चाहेंगे कि ये अब अच्छे से अच्छा प्रदर्शन करें। वहीं ये खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से अपने को साबित करना चाहेंगे। कैमरून ग्रीन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने कैमरून ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये की मोटी रकम देकर खरीदा है। ग्रीन एक शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हैं। इसके अलावा वह अच्छी गेंदबाजी भी करते हैं। केकेआर ने उन्हें एक मैच विजेता के तौर पर शामिल किया है। जेसन होल्डर गुजरात टाइटंस ने जेसन होल्डर को 7 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है। वह एक अनुभवी ऑलराउंडर हैं, जिनके पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का काफी अनुभव है। उनकी गेंदबाजी और निचले क्रम की बल्लेबाजी टीम के लिए लाभदायक साबित होगी। वह किसी भी प्रकार के हालातों में खेल सकते हैं उन्हें कप्तानी का भी अनुभव है। मथेशा पथिराना श्रलंका के मथेशा पथिराना को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 18 करोड़ रुपये में खरीदा है। इससे पता चलता है कि वह कितने अच्छे गेंदबाज हैं। वह खासकर डेथ ओवर्स के एक बेहतरीन गेंदबाज माने जाते हैं। यॉर्कर और अनोखे एक्शन के लिए जाने जाते हैं। टीम को उम्मीद रहेगी कि विरोधी टीम के बल्लेबाजों पर अंकुश लागाये रहें। प्रशांत वीर चेन्नई सुपर किंग्स ने नीलामी में प्रशांत वीर को 14.20 करोड़ रुपये में खरीदकर सबको हैरान कर दिया था। कम आधारमूल्य के बावजूद इतनी बड़ी रकम मिलने से उनकी प्रतिभा साफ झलकती है। वह एक ऑलराउंडर के रूप में टीम को संतुलन देते हैं और टीम उन्हें भविष्य के सितारे के तौर पर अपने साथ रखना चाहती है। कूपर कॉनोली पंजाब किंग्स ने कूपर कॉनोली को 3 करोड़ रुपये में खरीदा है। युवा ऑलराउंडर कॉनोली अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजी से टीम को मजबूती दे सकते हैं। टीम उन्हें एक लंबे समय के निवेश के तौर पर देखती है। आकिब नबी दिल्ली कैपिटल्स ने ऑलराउंडर आकिब नबी को 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा है। वह गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावित कर सकते हैं। नबी की खूबी उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और उपयोगी गेंदबाजी है। टीम को उनसे बीच के ओवरों में मैच का रुप पलटने की उम्मीदें रहेंगी। गिरजा/ईएमएस 18 मार्च 2026