राष्ट्रीय
19-Mar-2026
...


नई दिल्ली,(ईएमएस)। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स एक बार फिर तकनीकी समस्या आ गई। बुधवार शाम को अचानक सर्विस प्रभावित होने लगी, जिसके चलते बड़ी संख्या में यूज़र्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने शिकायत की कि प्लेटफॉर्म सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। आउटेज के दौरान यूज़र्स को वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों पर परेशानी झेलनी पड़ी। अलग-अलग ब्राउज़र्स पर साइट धीमी या पूरी तरह से अनरिस्पांसिव नजर आई, जबकि एन्डॉड और आईओएस ऐप पर भी कंटेंट लोड नहीं हो रहा था। कई यूज़र्स अपनी फीड रिफ्रेश नहीं कर पा रहे थे और नए पोस्ट देखने या करने में समस्या थी। आंकड़ों के मुताबिक इस तकनीकी गड़बड़ी का सबसे ज्यादा प्रभाव भारत में पड़ा। जैसे-जैसे समस्या बढ़ी, यूज़र्स ने अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जाकर अपनी परेशानी साझा करनी शुरू कर दी। फिलहाल एक्स की तरफ से इस समस्या को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यह तकनीकी गड़बड़ी किस वजह से हुई और इसे पूरी तरह कब तक ठीक किया जाएगा, इस बारे में भी अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में यूज़र्स को इंतजार करना पड़ सकता है। सिराज/ईएमएस 19मार्च26