नई दिल्ली,(ईएमएस)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) द्वारा पूर्व केपीसीसी अध्यक्ष के. सुधाकरन सहित मौजूदा सांसदों को विधानसभा चुनाव में टिकट देने से इंकार के बाद, कन्नूर नगर निगम के पूर्व महापौर टी.ओ. मोहनन को केरल विधानसभा चुनाव 2026 में कन्नूर निर्वाचन क्षेत्र से यूडीएफ उम्मीदवार के रूप में उतरे जाने की संभावना है। इस बारे में श्री मोहनन ने कहा कि उन्हें अभी तक अपनी उम्मीदवारी के संबंध में कोई औपचारिक सूचना नहीं मिली है। हालांकि, उन्होंने विश्वास जाहिर किया कि यूडीएफ के बैनर तले कन्नूर से जो भी चुनाव लड़ेगा, उस निर्णायक जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव पूर्व चरण में उम्मीदवारों के चयन को लेकर अक्सर भ्रम और विवाद देखने को मिलते हैं, लेकिन नामांकन अंतिम रूप दिए जाने के बाद ये मुद्दे शांत होते हैं। एआईसीसी के फैसले के बावजूद चुनाव लड़ने पर सुधाकरन के जोर देने पर मोहनन ने कहा कि वे आधिकारिक घोषणा के बाद जवाब दूंगा। दिल्ली रवाना होने से कुछ दिन पहले मेरी मुलाकात सुधाकरन से हुई थी। उन्होंने बहुत समर्थन दिया और पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया। कोई समस्या नहीं होने वाली है। यूडीएफ की “संगठनात्मक शक्ति” पर बता करते हुए मोहनन ने कहा कि गठबंधन की एक अनूठी प्रणाली है, जिसमें उम्मीदवार व्यक्तिगत संबंधों की परवाह किए बिना गठबंधन से ताकत हासिल करते हैं। उन्होंने एलडीएफ सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि उसके एक दशक के शासन ने जनता को कठिनाइयों में डाल दिया है। उनके अनुसार, सीपीआई (एम) कुछ व्यक्तियों और उनके परिवारों की सेवा करने वाली पार्टी बन गई है, जिसकी नीतियां कॉरपोरेट और धनी लोगों के पक्ष में हैं। आशीष दुबे / 19 मार्च 2026