क्षेत्रीय
19-Mar-2026
...


- लकीस किचन संचालक पर ईसी एक्ट का मामला दर्ज जबलपुर, (ईएमएस)। रसोई गैस संकट के बीच घरेलू एलपीजी का दुरुपयोग रोकने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में प्रशासन द्वारा पिछले दिनों की गई छापे मारी के दौरान सिविल लाइन थाना अतंर्गत इंद्रा मार्केट के लकीस किचन में 8 घरेलू सिलेण्डर तथा 5 व्यवसायिक सिलेण्डर इस तरह कुल 13 सिलेण्डर एवं 2 डबल बर्नर भट्टी जब्त किए गए| होटल संचालक द्वारा सिलेंडरों के कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने के बाद खाद्य विभाग अधिकारी आभा शर्मा के लिखित प्रतिवेदन पर पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है| सिविल लाईन पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार जांच दल के सदस्य मौसमी केवट नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी रांझी व खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गत मंगलवार 10 मार्च को इंद्रा मार्केट सिविल लाईन स्थित प्रतिष्ठान लकीस किचन का प्रोपराईटर लकी काटीदार की मौजूदगी में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यहां से दो घरेलू गैस सिलेण्डर से खाद्य सामग्री तैयार कर उपभोक्ताओं को बेची जा रही थी| लकीस किचन के बाजू से थोड़ी दूर पर स्थित प्रतिष्ठान के स्टोर रूम का निरीक्षण करने पर 6 घरेलू सिलेण्डर जब्त किए गए, वहीं 3 व्यवसायिक सिलेंडर भी मिले| मौके पर उपस्थित लकीस किचन के संचालक बिनोद कुमार काटीदार द्वारा उक्त सभी घरेलू एवं व्यवसायिक गैस सिलेण्डरों के वैध कनेक्शन के संबंध में किसी भी प्रकार के कोई दस्तावेज नही प्रस्तुत किये। बिनोद कुमार काटीदार ने अपने कथन में स्वीकार किया कि उसके द्वारा प्रतिष्ठान में घरेलू गैस सिलेण्डर का व्यवसायिक रूप से दुरूपयोग किया जा रहा है| आरोपी लकी काटीदार निवासी कांचघर के विरूद्ध धारा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम (ईसी) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 19 मार्च 2026