जबलपुर, (ईएमएस)। मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने बताया कि वर्तमान समय में प्रदेश के कर्मचारियों की समूह बीमा योजना के अन्तर्गत क्लास थ्री कर्मचारियों से 200 रू प्रतिमाह काटा जा रहा है जो की न्यूनतम राशि है जिसके तहत कर्मचारियों का बीमा सिर्फ दो लाख रूपए होता है जो कि आज के इस मंहगाई के दौर में बहुत कम है। लिहाजा कर्मचारियों की समूह बीमा राशि प्रतिमाह बढ़ा कर 1 हजार रुपए किया जाना चाहिए। संघ के प्रदेश अध्यक्ष - रॉबर्ट मार्टिन, राजेश सहारिया, राजकुमार यादव, रऊफ खान, फिलिप एंथोनी, गुडविन चार्ल्स, एनोस विक्टर, दीपेश जैन, मनमोहन चौधरी, सुनील झारिया, उमेष सिंह ठाकुर, सुरेंद्र चौधरी, गोपीषाह, निलेष खरे, अषोक परस्ते, सुधीर पावेल, आदि ने मुख्यमंत्री से मांग की है की कर्मचारियों की जी.आई. एस कटौती राशि बढ़ाकर समूह बीमा 10 लाख रुपया किया जाए| सुनील साहू / मोनिका / 19 मार्च 2026/ 06.26