राज्य
19-Mar-2026
...


* मधुबनी जिला प्रशासन द्वारा मिथिला महोत्सव तैयारियों को दिया दिया जा रहा अंतिम रूप मधुबनी, (ईएमएस)। पर्यटन विभाग बिहार एवं मधुबनी जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आज 20 एवं कल 21 मार्च को आयोजित होने वाले मिथिला महोत्सव तथा 22 मार्च को होनेवाली बिहार दिवस की तैयारियों को आज अंतिम रूप वाटसन उच्च विद्यालय में दिया जा रहा है। कार्यक्रम के लिए समारोह स्थल वाटसन स्कूल में भव्य पंडाल का निर्माण अंतिम चरण में है। आज 11 बजे डीएम आनंद शर्मा द्वारा दैनिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया जायेगा। 11.30 बजे से जिलाधिकारी द्वारा विभागीय स्टॉल का निरीक्षण किया जाएगा। अपराह्न 12.00 बजे से अपराह्न 03.00 बजे तक स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा। अपराह्न 5 बजे से अपराह्न 5:30 बजे तक आमंत्रित अतिथियों द्वारा महोत्सव का विधिवत उ‌द्घाटन कार्यक्रम किया जायेगा। अपराह्न 5.30 बजे से 10.00 बजे रात्रि तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रसिद्ध मैथिली कलाकार निखिल महादेव झा, आलोक भारती, आशा स्वेता, उर्वर्शी ठाकुर, शोज टॉपर ग्रुप तथा प्रसिद्ध मैथिली उदघोषक राम सेवक ठाकुर एवं तान्या सिन्हा उदघोषिका के द्वारा उद्घोषणा की जायेगी। प्रसिद्ध राष्ट्रीय कलाकार, भव्या पंडित(इंडियन आइडल), सावन सावरे एवं सतीश पप्पू कॉमेडियन की शानदार प्रस्तुति होगी। वहीं कार्यक्रम के दूसरे दिन 21 मार्च को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक पेन्टिंग तथा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन एवं अपराहन 5 बजे संध्या से 10 बजे रात्रि तक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रसिद्ध मैथिली कलाकार-पूनम मिश्रा, सौम्या मिश्रा, रंजना सिंह, पुनीता शर्मा, शिवम मिश्रा, भावना कुमारी, ज्योति प्रिया, प्रसिद्ध उदघोषक, राम सेवक ठाकुर एवं तान्या सिन्हा के द्वारा उदघोषणा की जायेगी। प्रसिद्ध राष्ट्रीय कलाकार आलोक चौबे(फेम एक्स), लोपामुद्रा समानता, शिल्पा श्रीवास्तव, तथा प्रसिद्ध कॉमेडियन एहसान कुरैशी के द्वारा शानदार प्रस्तुति दी जायेगी। वहीं बिहार दिवस के अवसर पर 22 मार्च को 11 बजे पूर्वाह्न में जिला पदाधिकारी द्वारा दैनिक कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। 11.30 बजे जिला पदाधिकारी के द्वारा विभागीय स्टॉल का निरीक्षण किया जायेगा। 12 बजे पूर्वाह्न से 3 बजे अपराह्न तक स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा। शाम 5 बजे आमंत्रित अतिथि बिहार दिवस का उद्घाटन करेंगें। शाम 5.30 बजे से 10 बजे रात्रि तक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी.जिसमें प्रसिद्ध मैथिली कलाकार, निधि राज, प्रिया प्रशांत झा, चांदनी झा चकौर, गौरव झा, ऋषिकेश कुमार मिश्रा, साक्षी मिश्रा, पूजा कुमारी तथा प्रसिद्ध उदघोषक राम सेवक ठाकुर एवं तान्या सिंह उदघोषिका के द्वारा उदघोषणा की जायेगी। प्रसिद्ध राष्ट्रीय कलाकार हर्षप्रीत कौर, साबरी ब्रदर्स (कव्वाली जयपुर घराना) के द्वारा कव्वाली की प्रस्तुति दी जायेगा।जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा है कि मिथिला महोत्सव के दौरान आगंतुक मिथिला की लोक परंपराओं एवं संस्कृति का दर्शन कर सकेंगे. उन्होंने लोगों को अधिक-से- अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का अपील भी किया है। कार्तिक कुमार/संतोष झा- १९ मार्च/२०२६/ईएमएस