राज्य
19-Mar-2026


मुंबई, (ईएमएस)। मुंबई के सांताक्रुज स्थित कलीना पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में एक पुलिस कांस्टेबल के सुसाइड से हड़कंप मच गया है। सुसाइड करने से पहले पुलिसकर्मी द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट से चौंकाने वाली वजह सामने आई है। सुसाइड नोट से पता चला है कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड के परिवार के दबाव के कारण सुसाइड किया। सुसाइड करने वाले पुलिस कांस्टेबल का नाम भैयासाहेब भीमराव वावले है और वह 32 साल का था। वह हाल ही में मुंबई पुलिस बल में शामिल हुआ था। पुलिस कांस्टेबल भैयासाहेब वावले 7 फरवरी, 2026 को मुंबई पुलिस बल में ड्राइवर के पद पर नियुक्त हुआ था। वह मूल रूप से परभणी का रहने वाला था। सुसाइड नोट में लिखा है कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड के परिवार द्वारा बार-बार मानसिक रूप से परेशान करने के कारण सुसाइड किया। 15 मार्च को उसने कलीना ट्रेनिंग सेंटर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड करने से पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखा था। इस सुसाइड नोट में उसने अपनी सुसाइड के पीछे की वजह लिखी थी। इस सुसाइड नोट में उसने अपनी सुसाइड के लिए जिम्मेदार लोगों के नाम लिखे हैं। भैयासाब वावले का नांदेड़ के हदगांव में रहने वाली एक लड़की से प्रेम संबंध था। लेकिन लड़की के घरवालों ने उनके प्यार को नहीं माना। प्रेमी का पिता उसे धमका रहा था। वो कह रहा था कि तुम अपनी जान दे दो वरना तुम्हारी नौकरी चली जाएगी। प्रेमी का परिवार भैयासाब वावले को जान से मारने और पुलिस बल से निलंबित कराने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। साथ ही, पुलिसकर्मी की प्रेमिका की मां ने भी धमकी दी थी तुम सुसाइड करो वरना तुम्हारी नौकरी चली जाएगी। प्रेमिका के माता-पिता ने उसकी शादी किसी और से तय कर दी थी। इस प्रताड़ना से तंग आकर वावले ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसने सुसाइड कर रहा है। इस मामले में पुलिसकर्मी के पिता की शिकायत के आधार पर मुंबई की वकोला पुलिस ने भैयासाब की प्रेमिका के माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच चल रही है। स्वेता/संतोष झा- १९ मार्च/२०२६/ईएमएस