राज्य
19-Mar-2026


भोपाल (ईएमएस) । मुरैना के थाना कैलारस क्षेत्र में कोटरावली चौराहे के पास अज्ञात वाहन से दुर्घटना हो गई है जिसमें एक महिला समेत 03 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 18-03-2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कैलारस थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक विष्णु जाट एवं पायलेट सोनू धाकड़ ने घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि कैला देवी माता मंदिर दर्शन करने जा रहे दर्शनार्थि अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से 03 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे , डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायल दर्शनार्थियों को एफ़ आर व्ही वाहन की मदद से शासकीय अस्पताल कैलारस में भर्ती करवाया। जहाँ घायल व्यक्तियों का उपचार किया जा रहा है। जुनेद/19 मार्च2026