राज्य
19-Mar-2026


इंदौर (ईएमएस)। अमेच्योर बैडमिंटन एकेडमी और सरताज अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 21 मार्च से अंतर एकेडमी बैडमिंटन स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। खंडवा रोड स्थित अमेच्योर बैडमिंटन एकेडमी पर होने वाली इस प्रतियोगिता में 9, 11, 13, 15 और 17 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिका एकल वर्ग के मुकाबले फेदर शटलकॉक से खेले जाएंगे। स्पर्धा के लिए प्रविष्टियां 20 मार्च तक धर्मेश यशलहा और हर्ष सरग को दी जा सकती हैं। सरताज अकादमी के प्रबंध निदेशक धर्मेश यशलहा ने बताया कि जूनियर खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए अब ऐसी स्पर्धाएं हर माह आयोजित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, नारायण बाग बाल विकास केंद्र में 18वीं परख लीग का आयोजन भी होगा। साथ ही, दोनों अकादमियों में खिलाड़ियों के लिए विशेष ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर भी लगाए जाएंगे। प्रकाश/19 मार्च 2026