भोपाल (ईएमएस) । ग्वालियर के थाना गोले का मंदिर क्षेत्र में पिंटू पार्क पर एक 03 वर्षीय बच्ची मिली है, जो घर का रास्ता भटक गई है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 1-03-2026 को दोपहर 01:20 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल गोले का मंदिर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक मुकेश तोमर एवं पायलेट विजय सिंह ने मौके पर पहुँचकर बच्ची को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों ने बच्ची को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर आसपास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बच्ची की माता जी उसे ढूँढ़ते हुए मिली। बच्ची द्वारा पहचान और सत्यापन उपरांत माँ के सुपुर्द किया गया। जुनेद/19 मार्च2026