राज्य
19-Mar-2026


भोपाल (ईएमएस) । रायसेन के थाना मंडीदीप क्षेत्र में आकांक्षा कॉलोनी में एक 8 वर्षीय बच्ची मिली है, जो घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 19-03-2026 को रात्रि 7:20 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल मंडीदीप थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक महेश कुमार टेकाम एवं पायलेट सौरभ ने मौके पर पहुँचकर पीड़ित बच्ची को संरक्षण में लिया। जो अपने परिजन के बारे में जानकारी नहीं दे पा रही थी। डायल-112 जवानों ने बच्ची को एफआरव्ही वाहन से लेकर आस-पास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बच्ची के परिजन की कोई जानकारी नहीं मिली। डायल-112 जवानों ने बच्ची को एफआरव्ही वाहन से लेकर थाने पहुँचे। बच्ची के परिजन कुछ देर बाद बच्ची को ढूढ़ते हुए थाने पहुंचे। जहाँ बच्ची द्वारा पहचान और सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया गया । जुनेद/19 मार्च2026