खेल
19-Mar-2026


फोर्ट लॉडरडेल (ईएमएस)। अर्जेटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने इंटर मियामी की ओर से खेलते हुए अपना 900वां गोल कर एक और रिकार्ड अपने नाम किया है। मेसी ये उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे फुटबॉलर हैं। इससे पहले ये रिकार्ड पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम था। रोनाल्डो ने साल 2024 में ही 900 गोल का आंकड़ा हासिल कर लिया था। हालांकि रोनाल्डो ने 900 गोल के लिए मैसी से 100 मैच अधिक खेले हैं। मेसी लगभग दो दशक तक बार्सिलोना की तरफ से खेलते रहे और उन्होंने अपने आधे से अधिक गोल इस क्लब की ओर से ही किए हैं। मेसी ने नैशविले के खिलाफ कॉनकाफ चैंपियंस कप राउंड ऑफ 16 मैच में एक गोल करने के साथ ही अपने 900 गोल पूरे किये। मेसी के 900 गोल तक पहुंचने पर उन्हें बधाई मिली हैं। मेसी गोल के बाद भी इटर मियमी को जीत नहीं दिला पाये और नैशविले ने मियामी को 1-1 से ड्रॉ पर कर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। पिछले सप्ताह भी नैशविले में राउंड ऑफ 16 के पहले चरण में गोलरहित ड्रॉ खेला था। मेस्सी ने क्लब और देश के लिए 47 ट्रॉफियां जीती हैं जिनमें अर्जेंटीना के लिए 2022 विश्व कप और इंटर मियामी के साथ पिछले सत्र का एएलएस खिताब शामिल है। इस तरह वह पुरुष फुटबॉल के इतिहास में सबसे अधिक खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ईएमएस 19 मार्च 2026