--भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा व पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य का स्वागत करते आयोजक हाथरस (ईएमएस)। आर्य समाज के स्थापना दिवस एवं नव संवत्सर के अवसर पर शनिवार को शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ आर्य समाज सासनी गेट से हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों ने भाग लिया।शोभायात्रा में विभिन्न आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जिन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। कन्या गुरुकुल सासनी की छात्राओं के साथ-साथ कई स्कूलों के बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की। बच्चों द्वारा प्रस्तुत हैरतअंगेज करतब शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रहे।इस अवसर पर शोभायात्रा के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों को त्यागने और वैदिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया गया। प्रतिभागी स्वामी दयानंद के उपदेशों से जुड़े स्लोगन और बैनर लेकर चल रहे थे, जो लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे थे।शोभायात्रा का शहर के विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिससे पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, मूलचंद वार्ष्णेय, संजय सक्सेना, मोहन पंडित, अंकित गॉड, महेश वर्मा, मुंशी राम, बुद्ध सैन आर्य, सुरेश चंद्र आर्य, भूपेंद्र सिंह, नितिन महेश्वरी, बिना आर्य, वेद प्रकाश आर्य शास्त्री, बुद्धसेन आर्य, सुरेंद्र शर्मा उर्फ कबड्डी बाबा, वीरेंद्र सिंह राठौर सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात रहा। वहीं, शहर के अन्य आर्य समाज के पदाधिकारी एवं आसपास के कस्बों से आए प्रतिनिधियों की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 19 मार्च 2026