राज्य
19-Mar-2026
...


जलसंरचनाओं की बेहतर ढंग से सफाई एवं संरक्षण की व्यवस्था करने के दिए निर्देश भोपाल(ईएमएस)। महापौर श्रीमती मालती राय ने विधायक भगवानदास सबनानी के साथ जलगंगा संवर्धन अभियान के तहत भोपाल की ऐतिहासिक बड़ी झील के भदभदा क्षेत्र में किये जा रहे साफ-सफाई कार्य का अवलोकन किया और जलसंरचनाओं की बेहतर ढंग से साफ-सफाई एवं संरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अवलोकन के दौरान निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन, अपर आयुक्त तन्मय वशिष्ठ शर्मा, महापौर परिषद के सदस्य एवं जिला भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र यती सहित निगम अधिकारी मौजूद थे। महापौर श्रीमती मालती राय ने विधायक भगवानदास सबनानी के साथ गुरूवार को जलगंगा संवर्धन अभियान के तहत भदभदा क्षेत्र में बड़ी झील की साफ-सफाई एवं जलकुंभी आदि निकालने के कार्य का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान महापौर श्रीमती राय ने जलसंरचनाओं की साफ-सफाई, संरक्षण एवं संवर्धन हेतु किये जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। महापौर श्रीमती राय ने बड़ी झील सहित शहर के अन्य जलसंरचनाओं की बेहतर ढंग से साफ-सफाई कराने और इसे निरंतर बनाये रखने के निर्देश दिए। महापौर श्रीमती राय ने जलसंरचनाओं के संरक्षण हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। हरि प्रसाद पाल / 19 मार्च, 2026