राज्य
19-Mar-2026


--भगवान परशुराम शोभायात्रा में शामिल जनप्रतिनिधि व आयोजक हाथरस (ईएमएस)। क्षेत्र में भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ गुरुवार को बड़े ही विधि-विधान और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा रामवीर उपाध्याय ने भगवान परशुराम जी की विधिवत आरती एवं पूजा-अर्चना कर किया। इस अवसर पर वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया और चारों ओर जयकारों की गूंज सुनाई दी। शोभायात्रा के शुभारंभ अवसर पर आयोजक समिति द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय पूनम पांडे विनोद उपाध्याय और भाजपा नेता चिराग़ उपाध्याय का 51 किलो की भव्य फूलमाला पहनाकर, पटका ओढ़ाकर तथा भगवान परशुराम का प्रतीक फरसा भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों और जयकारों के साथ उनका अभिनंदन किया। शोभायात्रा में विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं, जिनमें भगवान परशुराम के जीवन प्रसंगों को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया। बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए। मार्ग में जगह-जगह स्थानीय लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया। दमेला अध्यक्ष योगा पण्डित ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में धार्मिक चेतना, एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त करने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के भव्य आयोजन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से राम शर्मा, गिरीश पचौरी, के.के. दीक्षित, धीरज पांडे, शैलू शर्मा पहलवान, अधीर पचौरी, दिनेश लवानिया, मुकेश दीक्षित, मदन शर्मा, सुधीर पचौरी, सोनू पचौरी, रामनिवास शर्मा (प्रधान), आशीष दीक्षित, संतोष उपाध्याय, विशाल शर्मा, रामेश्वर सारस्वत, रघुवर दयाल शर्मा, सुरेश शर्मा, शोभित उपाध्याय, प्रदीप शर्मा, पवन शर्मा (मास्टर), मनोज श्रोती, राकेश शर्मा, प्रवीण कौशिक, विकास शर्मा, कन्हैया कौशल, बोली पचौरी, रणवीर पाठक, सचिन पाठक, शिवकुमार शर्मा, पवन पाठक, राजवीर (मुखिया), कमल पालीवाल, श्याम अग्निहोत्री (पूर्व प्रधान), अनी पंडित, संजय शर्मा, निशांत उपाध्याय, अमित अग्निहोत्री, गोपाल अग्निहोत्री, पुनीत अग्निहोत्री, रॉकी कौशिक, देवा पंडित, पंकज शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजक समिति की अहम भूमिका रही, जिनके प्रयासों से यह आयोजन भव्य और व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 19 मार्च 2026