राज्य
19-Mar-2026


देहरादून (ईएमएस)। अखिल भारतवर्षीय ब्रह्मामण महासभा उत्तराखंड ने नव संवत के अवसर पर पंचांग पूजन एवं हवन किया और देश व राज्यवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। यहां महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि महासभा केपदाधिकारी एवं ब्राह्मण जन पंचायती मंदिर घंटाघर दर्शन लाल चैक पर एकत्र हुए और पंडित शशि वल्लभ शास्त्री ने चिरंजीव भगवान परशुराम के पहले तिलक और उनके चरणों में बंधन करते हुए पुष्प अर्पित करवाई। उसके उपरांत पंचांग पूजन कराया गया। पंचांग पूजन के उपरांत हवन यज्ञ किया। इस अवसर पर यज्ञ में पंडित शास्त्री ने विस्तार से जानकारी दी और पंचांग के बारे में भी पूर्ण जानकारी दी कि आज से नव संवत शुरू हो चुका है और हिंदुओं को और जनमानस का सनातन संस्कृति के सभी भक्तों को आज से नव संवत को प्राथमिकता देनी चाहिए। इस अवसर पर महासभा के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने नव संवत के अवसर पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी और पंचांग पूजन से बताया कि हिंदू संस्कृति और ब्राह्मणों ने जागृति लाने के लिए पंचांग पूजन कर हमें नव संवत् को सर्वश्रेष्ठ मानना चाहिए किसी दिन से हमारा संस्कृति जागृत होती है। इस अवसर पर अनेक पदाधिकारी शामिल रहे। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/19 मार्च 2026