अंतर्राष्ट्रीय
20-Mar-2026


दोहा,(ईएमएस)। ईरान के ड्रोन हमलों में कुवैत की मीना अल-अहमदी रिफाइनरी को फिर से निशाना बनाया गया जिससे उसकी कुछ इकाइयों में आग लग गई। यह हमला ऐसे समय में हुआ जब कुवैत में ईद मनाई जा रही थी। इजराइल ने बुधवार को फारस की खाड़ी में ईरान के विशाल ‘साउथ पार्स’ अपतटीय प्राकृतिक गैस क्षेत्र पर बमबारी की थी जिसके बाद से ईरान खाड़ी के अरब देशों में ऊर्जा स्थलों को लगातार निशाना बना रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुवैत की सरकारी तेल कंपनी केपीसी ने बताया कि शुक्रवार तड़के उसकी मीना अल-अहमदी रिफाइनरी पर कई ड्रोन हमले हुए, जिससे कुछ इकाइयों में आग लग गई। शुरुआती तौर पर किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियात के तौर पर कई इकाइयों को बंद कर दिया गया है। वहीं ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने ट्रंप प्रशासन की आक्रामक विदेश नीति की आलोचना की है। सिराज/ईएमएस 20मार्च26