राज्य
20-Mar-2026
...


वाराणसी (ईएमएस)। खाड़ी देशों के बीच चल रहे युद्ध के कारण रशोई गैस एवं सी एन जी गैस की समस्याएं वाराणसी में भी दिखने लगी हैं। बीते दिनों कई पेट्रोल पंम्पो पर सी एन जी गैस नदारद रही, वहीँ गैस सिलिंडरों के लिए लम्बी -लम्बी कतारें लग रही हैं, जब कि सरकार का दावा है कि इस तरह की कोई समस्या नहीं है। घरेलू गैस संकट के बीच शहर में पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन बढ़ गए हैं।गेल की हेल्पलाइन नंबर पर प्रतिदिन 200 से अधिक फोन कॉल आ रहे हैं। आधे से अधिक नए कनेक्शन की जानकारी लेने से संबंधित होते हैं। अब तक ढाई हजार लोग संपर्क साध चुके हैं। इनमें 1200 से ज्यादा लोगों ने नया कनेक्शन लेने की इच्छा जताई है। पुराने पंजीकरण की बात करें तो 50% से ज्यादा मामले लंबित हैं। अधिकारियों के अनुसार शहर में 5 दिन से लगाए जा रहे शिविरों में भी लोगों ने संपर्क किया। एक हफ्ते में गेल ने शहर में 750 से ज्यादा घरों में गैस पहुंचाई। इसके अलावा औद्योगिक इकाइयों में भी पीएनजी के लिए 10 उद्यमियों ने आवेदन किया है। गेल के अधिकारियों का कहना है कि नए कनेक्शन के आवेदन लिए जा रहे हैं, लेकिन प्राथमिकता के तौर पर अभी पुराने मामलों में ही कनेक्शन शुरू किया जा रहे हैं। भूमिगत पाइपलाइन बिछाने का कार्य कुछ समय बाद शुरू किया जाएगा। नरिया, गांधीनगर, अकथा, कबीर नगर, पहड़िया स्थित श्रीनगर कॉलोनी, सामने घाट, बुद्ध विहार कॉलोनी, नक्की घाट, सारनाथ, पांडेपुर, लहरतारा, मुडैला, सेंट्रल जेल रोड आदि इलाकों में पुराने कनेक्शन जोड़े गए हैं। गेल इंडिया ने बनारस में पिछले 5 दिनों में शहर के 13 नए वाणिज्य ग्राहकों को प्राकृतिक गैस से जोड़ दिया है। इससे शहर के होटल, गेस्ट हाउस, मिठाई की दुकानें और संस्थानों में स्वच्छ ईंधन की उपलब्धता और बेहतर होगी। इसमें ट्रीआना होटल, राजश्री स्वीट्स, सर्किट हाउस की चार कैंटीनें, डेयर शिशु गृह - एक और दो, सिद्धिविनायक होटल, आई आई गेस्ट हाउस, होटल तत्व, बी एच यू का एल डी गेस्ट हाउस और यूनिवर्सिटी गेस्ट हाउस को कनेक्शन दिया गया है। डॉ नरसिंह राम/20/03/2026