यरुशलम (ईएमएस)। इजरायल में इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किए गए एक इजरायली रिजर्व सैनिक राज कोहेन पर शुक्रवार को आरोप लगाए गए। कोहेन पर आरोप है कि वह कई महीनों तक ईरानी खुफिया अधिकारियों के संपर्क में रहा। उन अधिकारियों ने उससे विभिन्न सुरक्षा मिशन करने के लिए कहा, जिनमें उसकी सेवा के दौरान प्राप्त संवेदनशील सुरक्षा जानकारी को साझा करना भी शामिल था। यरुशलम के 26 वर्षीय निवासी राज कोहेन आयरन डोम वायु रक्षा मिसाइल इंटरसेप्शन सिस्टम यूनिट में सेवा देते थे। उसे एक मार्च को गिरफ्तार किया गया था। यह अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान के खिलाफ संयुक्त अभियान शुरू होने के ठीक एक दिन बाद की बात है। जांच में यह सामने आया कि उसे पता था कि यह संपर्क ईरानी अधिकारियों की ओर से संचालित किया जा रहा है और इसके बदले में राज कोहेन ने उनसे पैसे भी प्राप्त किए। सुबोध/२०-०३-२०२६