राज्य
22-Mar-2026


पलामू(ईएमएस)।हुसैनाबाद पुलिस ने एक मार्बल व्यवसायी से रंगदारी मागने और जान से मारने की धमकी देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले मे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है। हुसैनाबाद थाना प्रभारी को मिली शिकायत के बाद अनुमडल पुलिस पदाधिकारी एस मोहम्मद याकूब के नेतृत्व मे एक विशेष टीम का गठन किया गया था जिसने छापेमारी कर रविशकर कुमार सिह उर्फ छोटू सिह, अमन कुमार चौरसिया और शुभम केशरी को दबोच लिया है।पकड़े गए अभियुक्तो ने अपनी पहचान छुपाने के लिए हुसैनाबाद रेलवे स्टेशन के पास से चोरी किए गए मोबाइल फोन और सिम कार्ड का उपयोग किया था। पुलिस ने अभियुक्तो की निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त मोबाइल और सिम कार्ड के साथ अन्य चोरी के मोबाइल भी बरामद किए है। गिरफ्तार अभियुक्तो का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है और उनके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज है। इस गिरोह का एक अन्य सदस्य प्रिंस कुमार मेहता अभी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। कर्मवीर सिंह/22मार्च/26