- विशाल रक्तदान शिविर आयोजित फिरोजाबाद(ईएमएस)आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित मां बैजयंती देवी रिसोर्ट में संकल्प मानव सेवा संस्था (रजि.) द्वारा “प्रदेश सेवा रत्न सम्मान–2026 एवं विशाल रक्तदान शिविर” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक सेवा और रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बेबी रानी मौर्य (कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार एवं पूर्व राज्यपाल, उत्तराखंड) रहीं। उन्होंने रक्तदान और मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. अमित गुप्ता (रक्तवीर) को “प्रदेश सेवा रत्न” सम्मान, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि रमाकांत उपाध्याय (सदस्य, गोसेवा आयोग उत्तर प्रदेश) ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान श्यामवीर सिंह फौजी, सत्यम अग्रवाल और शिवम अग्रवाल को भी रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, रक्तदाता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष उमेन्द्र राजपूत ने सभी अतिथियों और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। ईएमएस