23-Mar-2026
...


कोरबा (ईएमएस) रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत तुमान में कंवर समाज की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए क्षेत्रीय विधायक फूलसिंह राठिया ने 20 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक शेड निर्माण की घोषणा की हैं। यह सिर्फ एक घोषणा नहीं, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशीलता, विकास के प्रति प्रतिबद्धता और जनसेवा की भावना का जीवंत उदाहरण है। ग्राम पंचायत तुमान में कंवर कल्याण विकास समिति की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में बड़ी संख्या में समाज के लोग, पदाधिकारी और ग्रामीण उपस्थित थे। सभी की एक ही मांग थी कि एक ऐसा सामुदायिक भवन, जहां समाज के लोग अपने सांस्कृतिक, सामाजिक और पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित कर सकें। वर्षों से चली आ रही इस मांग को जब विधायक फूलसिंह राठिया के सामने रखा गया, तो उन्होंने बिना देर किए इसे गंभीरता से लिया और मौके पर ही 20 लाख रुपये के शेड निर्माण की घोषणा कर दी, जिसे मड़वारानी में निर्माण किया जाएगा। यह शेड केवल एक भवन नहीं होगा, बल्कि कंवर समाज के लिए एक पहचान, एक एकजुटता का केंद्र और एक नई शुरुआत का प्रतीक बनेगा। यहां आने वाले समय में विवाह, सामाजिक कार्यक्रम, बैठकें और सांस्कृतिक आयोजन सहजता से आयोजित किए जा सकेंगे। जैसे ही इस घोषणा की जानकारी पूरे क्षेत्र में फैली, गांव-गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने इसे एक ऐतिहासिक निर्णय बताया और विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में समाज के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से केंद्रीय अध्यक्ष भुवन सिंह कंवर के साथ फूलसाय पैकरा, रामकुमार पैकरा, जागेश्वर सिंह पैकरा, जम्बूसिंह पैकरा, लाखन सिंह कंवर, पवन सिंह कंवर, शिव सिंह कंवर, सतवंत सिंह कंवर, प्रसाद कंवर, अमरसिंह कंवर, कमल सिंह कंवर, राजेश कंवर, श्याम लाल कंवर, ईश्वर सिंह कंवर, डॉ. श्याम लाल कंवर, जीवन सिंह कंवर, जीवराखन सिंह कंवर, रेशम लाल पैकरा, दिलेश कंवर, बाबूलाल कंवर, रामसिंह कंवर, खम्हन सिंह कंवर, मनोहर लाल पैकरा, बहादुर विजय कंवर और संतोष कंवर सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। 23 मार्च / मित्तल