क्षेत्रीय
नई दिल्ली (ईएमएस)। दक्षिणी दिल्ली में 26 वर्षीय तनिष्का ने बहादुरी का परिचय देते हुए अपने मोबाइल झपटमारों को फिल्मी अंदाज में दबोच लिया। पुलिस ने आरोपित मनीष और सनी को गिरफ्तार कर मोबाइल व स्कूटी जब्त कर ली। तनिष्का के इस साहस की खूब प्रशंसा हो रही है। वहीं कई मामलों में लोग बहादुरी दिखाकर झपटमारों का पीछा कर उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले करते हैं। ऐसा ही एक मामला दक्षिणी दिल्ली से सामने आया, जहां एक युवती ने हिम्मत और हौसले की ऐसी ही मिसाल पेश की। अजीत झा /देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/23/मार्च/2026