23-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। बरगी थानान्तर्गत कल दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे समद पिपरिया ग्र्राम के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से एक युवक को ईलाज के लिए मेडिकल अस्पताल लाया गया था जहांॅ ईलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। सूचना पर पर मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमाार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। बरगी पुलिस ने बताया कि ग्राम खिरहनी तना बरगी निवासी श्रीमती राजकुमारी बर्मन का भाई मिथुन बर्मन गांव के दिनेश बर्मन के साथ मोटर साइकिल से बिलहरी के लिए काम करने निकला था दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे उसे सूचना मिली कि ग्राम समद पिपरिया के पास उसके भाई का एक्सीडेंट हो गया है। रिश्तेदारों की मदद से घटना में गंभीर रूप से घायल मिथुन बर्मन को ईलाज के लिए मेडिकल अस्पताल लाया गया जहांॅ ईलाज के दौरान मिथुन की मौत हो गई। सुनील साहू / मोनिका / 23 मार्च 2026/ 01.51