23-Mar-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) । अखिल भारत हिन्दू महासभा के जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा, जिला मंत्री आनंद माहौर ने बताया है कि 23 मार्च को सुबह 11-00 बजे हिन्दू महासभा भवन दौलतगंज लश्कर पर शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरु, शहीद सुखदेव जी का 95 वां बलिदान दिवस पर विचार गोष्ठी हुई जिसमें मुख्य वक्ता अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज , प्रदेश नेता रामबाबू सेन,संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्त ने बताया कि कहां की चार लाख 32 हजार क्रांतिकारी बलिदानियों स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी में अपना योगदान दिया। युवाओं को क्रांतिकारी बलिदानियों से प्रेरणा लेनी चाहिए इस उद्देश्य से 29 मार्च को सुबह 11-00 बजे,हिंदू महासभा भवन , दौलतगंज में पांच क्रांतिकारियों के चित्रों का अनावरण अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की वंशज सुश्री राजश्री चौधरी, प्रांतीय नेता रोहित दुबे, भोपाल के करकमलों से होगा। हिंदू महासभा के नेताओं ने शहीद भगत सिंह सहित चंद्रशेखर शाहिद राजगुरु सहित सुखदेव के चित्रों पर मनयापन कर उनके कार्यों को स्नान करते हुए 2 मिनट का मन रखा गया मोहन रखने वालों में डॉक्टर जयवीर भारद्वाज रामबाबू सेन पवन गुप्ता, आनंद माहौर, राहुल गुप्ता, धर्मेंद्र बरेलिया,रोहित जाटव, सूरज माहौर, देवेन्द्र कुमार पाठक,राहुल सांई ,विक्की कालरा,यमन जाटव, ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री, योगेंद्र दीक्षित, आदि उपस्थित थे। संचालन जिला मंत्री आनंद माहौर ने किया।