सचिव कॉम संजीव राजपूत, सहायक सचिव कॉम कौशल शर्मा एडवोकेट एवं कॉम शैलेश परमार निर्वाचित ग्वालियर (ईएमएस)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला ग्वालियर का सम्मेलन सरवटे भवन हजीरा ग्वालियर पर स्व कॉम नरेंद्र पांडे हॉल में कॉम रविंद्र सरवटे एडवोकेट,कॉम बारेलाल पाल, कॉम ज्ञान देवी वर्मा के अध्यक्ष मंडल एवं प्रांत की ओर से पर्यवेक्षक कॉम हरिद्वार सिंह राज्य सहायक सचिव एवं कॉम सत्यम पांडे वरिष्ठ राज्य कार्यकारिणी सदस्य ग्वालियर प्रभारी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कॉम हरिद्वार सिंह,कॉम सत्यम पांडे ने देश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, ईरान पर इजरायल ,अमेरिका साम्राज्यवादी देश द्वारा किए जा रहे हमले से उत्पन्न रसोई गैस,पेट्रोल, डीजल की किल्लत, बढ़ती हुई महंगाई,बेरोजगारी के लिए केंद्रीय सरकार की विदेश नीति में परिवर्तन एवं देश में धार्मिक, जातिगत आधार पर विभाजित किए जाने की विस्तृत जानकारी देते हुए केंद्र सरकार को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन को मजबूत करने के लिए तन, मन, धन से आगे बढ़कर कार्य करना होगा और इन समस्याओं के समाधान के लिए जनता को लाम बंद कर आंदोलन करने को कहा। जिला सम्मेलन में विगत तीन वर्षों मे किए गए कार्यों, आंदोलन एवं संगठन की स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट कॉम कौशल शर्मा एडवोकेट सहायक सचिव ने सम्मेलन मे प्रस्तुत कर बहस के लिए रखा । जिस पर उपस्थित 10 डेलीगेट सदस्यों ने बहस मैं भाग लेते हुए सुझाव प्रस्तुत किए जिन्हें समायोजित कर रिपोर्ट सर्वसम्मति से स्वीकार की। सम्मेलन में पारित प्रस्ताव ईरान पर इसराइल और अमेरिका साम्राज्यवादी देश द्वारा किए गए हमले और दुनिया में युद्ध थोपने का अमानविय कृत्य किया है उसे तत्काल रोका जाए। युद्ध हमेशा मानवता विरोधी होते हैं इसकी निंदा करते हैं। भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों एवम महंगाई, बढ़ते हुए गैस, पेट्रोल की किल्लत, बढ़ती कीमतों को कम कर जनता को राहत दिए जाने की सम्मेलन मांग करता है । सम्मेलन में नई 31 सदस्यीय जिला परिषद का प्रस्ताव संजीव राजपूत जिला सचिव ने रखा जो सर्वसम्मति से स्वीकार हुआ। जिला परिषद में 09 सदस्यीय सचिव मंडल सदस्य निर्वाचित हुए। कॉम संजीव राजपूत सचिव,कॉम कौशल शर्मा एडवोकेट एवं कॉम शैलेश परमार सहायक सचिव अन्य सचिव मंडल सदस्य कॉम अशोक पाठक, कॉम रतन कुमार वर्मा,कॉम अंजली परमार,कॉम हरिशंकर माहौर ,कॉम रमेश सविता, कॉम अनवर खान जिला परिषद सदस्य कॉम प्रकाश वर्मा,कॉम रविंद्र सरवटे एडवोकेट,कॉम बारेलाल पाल, कॉम जालिम सिंह,कॉम ज्ञान देवी वर्मा,कॉम अंजलि परमार,कॉम बिरखा राम,कॉम महेश प्रसाद शर्मा,कॉम भूपेश पलरिया,कॉम राजेश मंगल,कॉम अब्दुल शाहीद, कॉम वीरेंद्र जादोन,कॉम भरोसी लाल जैन ,कॉम संदीप जाटव,कॉम दुर्गा देवी मौर्य ,कॉम कमला आदिवासी , कॉम हाकिम सिंह,कॉम बृज मोहन भार्गव,कॉम कुंजा आदिवासी,कॉम महादेवी,कॉम सामनदे देवी,कॉम राजू,कॉम कमला आदिवासी ,कॉम देशराज,कॉम मनोज बाथम,कॉम महेंद्र रावत निर्वाचित हुए। शोक प्रस्ताव पिछले सम्मेलन से लेकर अब तक दिवंगत हुए साथी कॉम सुधाकर रेड्डी , कॉम अतुल कुमार अंजान, कॉम कृष्ण मोदी ,कॉम नल्ला कन्नु ( हाल ही में दिवंगत 101 वर्षीय), कॉम सीताराम येचुरी, कॉम नरेन्द्र पांडे , कॉम गार्गी चक्रवर्ती,कॉम शैली की पत्नी श्रीमती कल्पना सक्सेना,कॉम राम सिंह,कॉम केदार सिंह,कॉम अमर सिंह,कॉम अजय कुमार वर्मा ,इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों, स्कूली बच्चों, और इंदौर में दूषित पानी पीकर मारे गए नागरिकों के निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि व्यक्त करते हैं।