राज्य
23-Mar-2026


भोपाल(ईएमएस)। थाना टीटी नगर की डायल-112 टीम ने समय रहते सराहनीय कार्यवाही करते हुए एक युवक को उस समय आत्महत्या करने से रोक लिया जब वह कमरा बंद कर फांसी लगा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह तड़के करीब सात बजे डायल-112 कंट्रोल रुप पर कॉलर दिनेश ने सूचना दी की उसके मकान में रहने वाला किरायेदार अंदर से दरवाजा बंद कर फांसी लगा रहा है, काफी प्रयासो के बाद भी वह गेट नहीं खोल रहा है। सूचना मिलते ही तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना होकर कुछ ही मिनटों में डायल–112 की टीम थाना टीटी नगर के क्षेत्र गौतम नगर में मौके पर पहुंची। वहॉ देखा कि एक व्यक्ति खुद को कमरे को बंद कर फांसी लगा रहा था। मौके पर प्रआर उमेश पटेल व पायलट योगेन्द्र सिंह सिकरवार ने बिना पल गंवाये बलपूर्वक कमरे के गेट को खोला और रस्सी से बंधे व्यक्ति को लोगो की मदद से नीचे उतरवाया। बाद में युवक को समझाईश देते हुए उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि पारिवारिक कारणो के चलते आत्महत्या करने वाला थाl जुनेद / 23 मार्च