23-Mar-2026
...


भोपाल(ईएमएस)। शहर की निशातपुरा पुलिस ने एक ऐसे शराब तस्कर को दबोचा है, जो पुलिस की नजरो से बचने के लिये कार से शराब तस्करी कर रहा था। पुलिस ने कार सहित 54 लीटर शराब जब्त की है। थाना निशातपुरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली की बीते दिन थाने की मोबाइल टीम को इलाके में पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली की एक व्यक्ति सफेद रंग की कार में अवैध शराब की खेप लेकर खड़ा है, जो इसे खपाने के लिये ग्राहक का इंतजार कर रहा है। खबर मिलते ही टीम ने मौके पर दबिश देते हुए घेराबंदी कर कार चालक अखिलेश कुमार आर्य (29), निवासी जिला रायसेन को हिरासत में लिया। कार की डिक्की की तलाशी लेने पर उसमें रखी आधा दर्जन शराब की पेटियां रखी मिली। जिनमें 5 पेटियां देशी शराब और 1 पेटी अंग्रेजी शराब की थी। पुलिस ने मौके से 35 हजार से अधिक कीमत की 54 लीटर शराब सहित तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो लाख कीमत की सिडान कार को जब्त कर लिया है । आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस उससे यह जानकरी जुटा रही है की वह यह अवैध शराब कहॉ से लेकर आया था, और इसे कहा लेकर जा रहा था। सिडान कार जब्त की गई है। जुनेद / 23 मार्च