23-Mar-2026
...


- 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर मिला सुराग - कार बेचने की फिराक में था, तभी पुलिस ने दबोचा भोपाल(ईएमएस)। थाना हबीबगंज पुलिस ने सोते समय ड्रायवर की जेब से चाबी चोरी कर लग्जरी कार चोरी करने वाले आरोपी को 12 घंटे के भीतर ही दबोचते हुए कार बरामद कर ली है। थाना प्रभारी हबीबगंज संजीव चौकसे ने जानकारी देते हुए बताया की बीती 22 मार्च 26 को फरियादी संजय झारिया पिता योवन सिंह झारिया (52) निवासी ई-7 अरेरा कालोनी हबीबगंज ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया की 21 मार्च की रात करीब 10 बजे अपनी एक्सयूवी अपने घर के सामने पार्क कर घर के अंदर चले गये थे। बाद में जब रात करीब 12 बजे वह घर से बाहर आये तो देखा कि उनकी एक्सयूवी कार गायब हो चुकी थी। काफी तलाश करने पर भी जब कार की कोई जानकारी नहीं मिली तब वह थाने पहुचें। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जॉच शुरु की। टीमो ने घटना स्थल के आसपास और आने-जाने वाले रास्तो पर लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरो के फुटेज खंगाले जिसमें टीम को संदेही का सुराग हाथ लगा। इसी बीच बीते दिन टीम को मुखबिर से सूचना मिली की फुटेज में नजर आ रहा संदेही युवक मानसरोवर काम्पलेस के आसपास दुकानदारो से एक्सयूवी कार कम दामों में बेचने की बात कर रहा है। सूचना मिलते ही पहुचीं टीम ने मौके से घेराबंदी कर उसे पकड लिया। पूछताछ में उसकी पहचान राजेन्द्र राजपूत पिता प्रहलाद राजपूत (26) मूल निवासी ग्राम उमरेड पोस्ट गंगाहोनी तहसील ब्यावरा जिला राजगढ , हाल पता- एम.आई.जी-21 निर्मल स्टेट मिसरोद होशंगाबाद भोपाल के रुप में हुई। आरोपी ने एक्सयूवी चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए बताया की उसने कार को गोविन्दपुरा क्षेत्र में छिपाकर रखा हुआ है, और उसी को बेचने के लिये सौदेबाजी कर रहा था। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने आगे बताया की 11 अगस्त 2025 को उसने एक कार नंबर एमपी04 जेडजे 0949 को छह नंबर स्टाप के पास से वही सो रहे एक लडके के पेंट की लुप्पी से कार की चाबी को चुराकर कार को चोरी किया है। पुलिस आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातो के संबध में पूछताछ कर रही है। जुनेद / 23 मार्च