व्यापार
24-Mar-2026
...


- सेंसेक्स 700 अंक ऊपर, निफ्टी 22800 के करीब मुंबई (ईएमएस)। वै‎श्विक बाजारों से ‎मिले अच्छे संकेतों की वजह से मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख और अमेरिका तथा ईरान के बीच तनाव कम होने की उम्मीदों ने निवेशकों के मनोबल को बढ़ाया। इसी के चलते बाजार में खरीदारी का माहौल देखने को मिला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 500 से अधिक अंकों की बढ़त के साथ 74,212.47 पर खुला। खुलते ही इसमें तेजी और तेज हो गई। सुबह शुरुआत के बाद सेंसेक्स 1067.47 अंकों की बढ़त के साथ लगभग 73,763.86 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। यह करीब 1.47 प्रतिशत की मजबूती को दर्शाता है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी मजबूत शुरुआत के साथ 22,878 पर खुला। सोमवार को यह 22,500 के नीचे बंद हुआ था। ‎फिलहाल निफ्टी 338.85 अंकों की बढ़त के साथ 22,796 के आसपास कारोबार कर रहा था। बाजार में इस तेजी के पीछे प्रमुख कारण अमेरिका और ईरान के बीच संभावित बातचीत की खबर है। अमेरिका के राष्ट्रपति ने सोमवार को कहा था कि दोनों देशों के बीच सकारात्मक और सार्थक चर्चा हुई है, जिससे लंबे समय से चले आ रहे तनाव का समाधान निकल सकता है। हालांकि, ईरान ने अभी तक ऐसी किसी बातचीत की पुष्टि नहीं की है। विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक स्तर पर तनाव कम होने की उम्मीद से निवेशकों में जोखिम लेने की प्रवृत्ति बढ़ती है, जिसका असर बाजार में तेजी के रूप में दिखता है। हालांकि, उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि यह तेजी खबरों पर आधारित है और स्थिति बदलने पर बाजार में उतार-चढ़ाव आ सकता है। सतीश मोरे/24मार्च ---