- रुपया सोमवार को 94 के स्तर को पार कर गया था मुंबई (ईएमएस)। रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 20 पैसे टूटकर 93.73 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ बातचीत जारी होने के संकेत देने के बावजूद वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती रहीं। विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि विदेशी पूंजी की भारी निकासी से स्थानीय मुद्रा पर और दबाव पड़ा जबकि घरेलू शेयर बाजारों में मजबूत शुरुआत ने तेज गिरावट को कुछ हद तक कम कर दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 93.66 पर खुला। हालांकि बाद में टूटकर 93.73 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 20 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया सोमवार को 94 के स्तर को लांघ गया था। हालांकि अंत में संभलता हुआ 93.53 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.36 पर रहा। सतीश मोरे/24मार्च ---