शारीरिक, मानसिक और तकनीकी पक्ष पर ध्यान दें नई दिल्ली (ईएमएस)। आईपीएल टीम पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने इस माह के अंत में शुरु हो रहे आईपीएल सत्र के लिए अपनी टीम को जीत का मंत्र दिया है। पंजाब किंग्स पिछली बार खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार गयी थी। ऐसे में इस बार पोंटिंग ने टीम से कहा है कि उसे शारीरिक, तकनीकी और मानसिक रूप से बेहतर बनना रहेगा। पिछले सत्र में श्रेयस अय्यर की कप्तान में टीम ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया था पर वह फाइनल में उसे बरकरार नहीं रख पायी। इसी को देखते हुए कोच ने कहा। हमें 31 तारीख को होने वाले पहले मैच के लिए अपने को शारीरिक, तकनीकी और मानसिक रूप से तैयार करना है। उसे 31 मार्च को मुल्लानपुर में अपने घरेलू मैदान पर अपने पहले मैच में गुजरात टाइटन्स से खेलना है। पोंटिंग ने सभी खिलाड़ियों से कहा, मैं चाहता हूं कि आप पीछे मुड़कर देखें और सोचें कि आपने पिछले साल इस टीम में क्या योगदान दिया और उसी ने हमें एक अच्छी टीम बनाया और फाइनल तक पहुंचाया था। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि टीम की योजना पर अमल करने के बाद भी अगर असफलता भी मिलती है, तो उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, हम सब गलतियां करते हैं। यह ठीक है। इस दौरान मुझसे भी गलतियां होंगी। आप सब भी गलतियां करेंगे, कैच छोड़ेंगे, खराब शॉट खेलेंगे, खराब ओवर फेंकेंगे पर जब तक आप अपने खेल की रणनीति पर बनाये हैं तो गललियां होने पर भी उसे गलत नहीं कहा जा सकता क्योंकि ये खेल का हिस्सा है। आपको केवल अपनी ओर से पूरा प्रयास करना है। ईएमएस 24 मार्च 2026