खेल
24-Mar-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। आईपीएल में पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे श्रेयस अय्यर का लक्ष्य इस बार पंजाब किंग्स को विजेता बनाना रहेगा। पिछली बार उनकी कप्तानी में टीम खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के हाथों हार के कारण खिताब नहीं जीत पायी थी। श्रेयस आईपीएल इतिहास में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी कप्तानी में टीम तीन बार अलग-अलग टीमें फाइनल में पहुंची हैं। वहीं लेग स्पिनर करण शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो लगातार तीन बार आईपीएल विजेता टीम में शामिल रहे हैं। वहीं अब तक कुल 11 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने लगातार दो बार आईपीएल खिताब जीता है। वहीं करण तीनप बार आईपीएल विजेता टीम के सदस्य रहे हैं। साल 2016 में वह सनराइजर्स हैदराबाद की उस टीम में थे जिसने उस साल खिताब जीता था। वहीं साल 2017 में वह मुंबई इंडियंस में शामिल रहे और तब मुम्बई ने खिताब जीता। उसके बाद साल 2018 में करण शर्मा मुंबई इंडियंस के बजाय चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में थे। तब सीएसके विजेता बनी। करण आईपीएल में कुल 4 बार चैंपियन टीमों के दल का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने सितंबर 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण किया था। अपने डेब्यू मैच में उन्होंने 4 ओवर में 28 रन देकर 1 विकेट लिया है। उसके बाद आईपीएल में लगातार तीन खिताब जीतने के बाद भी उन्हें कभी भी भारतीय टीम से खेलने का अवसर नहीं मिला। करण ने आईपीएल में सबसे पहले आरसीबी की ओर से साल 2009 में खेला था। उसके बाद अगले तीन सत्र तक वह नहीं बिके। साल 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें खरीदा। करण ने उस सीजन में 11 विकेट लिए। वहीं सनराजर्स हैदराबाद ने 2014 की नीलामी में करण को 3.75 करोड़ रुपये में खरीदा। करण साल 2013 से 2016 तक सनराइजर्स हैदराबाद के साथ रहे। 2016 में उन्होंने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता। तब सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को फाइनल में हराकर खिताब जीता था। अगले सीजन में करण शर्मा मुंबई इंडियंस के साथ चले गए। करण 2025 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेले थे और 6 मैचों में 7 विकेट हासिल किए थे। करण ने आईपीएल में कुल 90 मैच खेले हैं जिनमें उनके नाम 83 विकेट दर्ज हैं। ईएमएस 24 मार्च 2026