क्षेत्रीय
24-Mar-2026


भिंड ( ईएमएस ) | म०प्र० शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के पत्र दिनांक 12 मार्च 2026 में दिये गये निर्देशानुसार रबी विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु जारी नीति के क्रियान्वयन हेतु निर्धारित एसओपी जारी की गई थी इसमें उपार्जन तिथि को संशोधित करते हुये चंबल संभाग में खरीदी दिनांक 07 अप्रैल 2026 से की जाने के निर्देश हैं। जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन दिनांक 07 अप्रैल 2026 से प्रारम्भ होगा। गेहूं उपार्जन कार्य सोमवार से शुक्रवार प्रातः 08 बजे से सायं 08 बजे तक (शासकीय अवकाश दिवस को छोड़कर) किया जायेगा।