भिंड ( ईएमएस ) | शासन की विभिन्न 106 जन योजनाओं/सेवाओं में हितग्राहियों को लाभ प्रदाय करने हेतु संकल्प से समाधान अभियान दिनांक 12 जनवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक चलाया जा रहा है। जिसका तृतीय चरण दिनांक 16 मार्च से 26 मार्च 2026 तक चलाया जायेगा। इस हेतु विकासखण्ड स्तरीय शिविर विकासखण्ड गोहद में दिनांक 24 मार्च 2026 को जनपद कार्यालय गोहद में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें अभियान हेतु चिहिन्त सभी 106 सेवाओं के आवेदनों को जनपद/नगर निकायों में पंचायत एवं वार्ड स्तर तक कुल दर्ज आवेदनों के निराकरण एवं शेष रहे हितग्राहियों के आवेदनों को प्राप्त कर उनका निराकरण किया जावेगा तथा उक्त समस्त आवेदनों को विभागीय पोर्टल पर ऑनलाईन भी निर्धारित यूजर आईडी से पूर्व की भांति दर्ज भी किये जायेंगे।