अंतर्राष्ट्रीय
24-Mar-2026


66 सैनिकों की मौत 114 कोलंबियाई सैनिक और 11 क्रू मेंबर सवार थे; टेकऑफ के बाद 1.5 किमी दूर गिरा बोगोटा(ईएमएस)। कोलंबिया में एयरफोर्स का हरक्यूलिस सी-130 विमान टेक-ऑफ के दौरान क्रैश हो गया। हादसे में अब तक 66 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा घायल हो गए। जबकि 4 सैनिक अभी भी लापता है। कोलंबियाई वायु सेना के प्रमुख मेजर जनरल कार्लोस फर्नांडो सिल्वा ने बताया कि विमान में 114 सैनिक और 11 क्रू मेंबर सवार थे। यह हादसा पेरू सीमा के पास दक्षिणी अमेजन क्षेत्र के प्यूर्टो लेगुइजामो में हुआ। रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने बताया कि विमान रनवे से करीब 1.5 किलोमीटर दूर जाकर गिरा। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने सैन्य विमान हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर हादसा है। ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए थी और जवानों की सुरक्षा सबसे जरूरी है। सरकार सेना को मजबूत बनाने और बेहतर सुविधाएं देने पर काम कर रही है, ताकि आगे ऐसे हादसे न हों। विनोद उपाध्याय / 24 मार्च, 2026