राज्य
24-Mar-2026


चिखली स्कूल के पास स्वावलंबन योजन की निर्मित 7 दुकाने सील राजनांदगांव (ईएमएस)। वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर नगर निगम द्वारा राजस्व वसूली में कडाई बरतते हुये प्रतिदिन कार्यवाही की जा रही है। बकायादारों का नाम प्रकाशित कर नल विच्छेदनकर किया जा रहा है तथा दुकाने भी सील की जा रही है। दुकाने सील करने की कडी मंे आज चिखली स्कूल के पास मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजनांतर्गत निर्मित दुकानों में 7 दुकाने सील की गयी एवं 6 दुकानो से कब्जा हटाने कब्जाधारी को नोटिस दिया गया। वित्तीय वर्ष समाप्ति के माह अंत में लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली के लिये महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा राजस्व विभाग की प्रतिदिन मानिटरिंग कर रहे है तथा बडे बकायादारो को अपने बकाया करो का भुगतान करने समझाईस दे रहे है। निर्देश पर राजस्व अधिकारी श्री राजेश तिवारी के नेतृत्व में निगम का अमला दुकानें सील करने एवं नल विच्छेदन की कार्यवाही कर रही है, दुकाने सील करने की कडी में आज चिखली स्कूल के पास मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजनांतर्गत की निर्मित दुकानों के दुकानदारो द्वारा नोटिस उपरंात भी अनुबंध नही कराकर किराया जमा नही किया जा रहा था। जिसपर कार्यवाही करते हुये 7 दुकाने सील की गयी। वही 6 दुकानों से अवैध कब्जा खाली कर निगम को आधिपत्य सौपने नोटिस दिया गया। कुल 22 दुकानों मंे 9 दुकानो का अनुबंध निष्पादित हुआ था शेष 13 दुकानों में 7 दुकानो का अनुबंध नही हुआ था और 6 दुकाने अवैध कब्जा था, उक्त दुकानो मंे कार्यवाही की गयी। आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि शासन लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली किया जाना है, वसूली के लिये करदाताओं को करो का भुगतान करने अपील की जा रही है, बडे बकायादारों को नोटिस दिया गया है, भुगतान नही करने की स्थिति में दुकाने सील करने तथा नल विच्छेदन की कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा कुर्की की भी तैयारी की जा रही है, उन्होंने करदाताओं से कहा कि, अपने बकाया कर एवं किराये की राशि का भुगतान समय पर कर अधिभार एवं निगम की कार्यवाही से बचे। ईएमएस/मोहने/ 24 मार्च 2026