राज्य
24-Mar-2026
...


भोपाल (ईएमएस)। महापौर श्रीमती मालती राय गणगौर महोत्सव के पावन अवसर पर मनीषा मार्केट में आयोजित गणगौर शोभायात्रा में सम्मिलित हुई। गणगौर महोत्सव के पावन अवसर पर मंगलवार को शाहपुरा मनीषा मार्केट क्षेत्र में आयोजित गणगौर शोभायात्रा में महापौर श्रीमती मालती राय भी सम्मिलित हुई। शोभायात्रा में महापौर परिषद के सदस्य एवं जिला भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र यती, महापौर परिषद के सदस्य मनोज राठौर, श्रीमती सुषमा बावीसा, जोन अध्यक्ष श्रीमती बृजुला सचान, पार्षदगण अरविंद वर्मा, श्रीमती शिखा गोहल, श्रीमती प्रियंका मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद थे।