राज्य
24-Mar-2026
...


भोपाल (ईएमएस)। महापौर श्रीमती मालती राय नवरात्रि के पावन पर्व पर बिट्टन मार्केट क्षेत्र में आयोजित चुनरी यात्रा में सम्मिलित हुई। नवरात्रि के पावन अवसर पर मंगलवार को बिट्टन मार्केट स्थित बोर्ड कालोनी में आयोजित भव्य चुनरी यात्रा में महापौर श्रीमती मालती राय धर्म ध्वज धारण कर सम्मिलित हुई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री पी.सी.शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में चुनरी यात्रा आयोजन समिति के सदस्य एवं श्रद्धालुजन उपस्थित थे।