भोपाल(ईएमएस)। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिवस 25 मार्च की पूर्व संध्या पर जिला भोपाल के अरेरा मंडल वार्ड 45 के संयोजक महेंद्र वर्मा व अरेरा मंडल अध्यक्ष अभिषेक पुरोहित के नेतृत्व में शिवाजी नगर स्थित केसरी नंदन हनुमान मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने प्रभु हनुमान जी के समक्ष प्रार्थना करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली एवं निरंतर विकास के लिए सामूहिक रूप से प्रार्थना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व बीडीए उपाध्यक्ष सुनील पांडे, वंदे मातरम समिति के अध्यक्ष पयोज जोशी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक सैनी, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता, हेमंत कपूर, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक निखिलेश मिश्रा, जिला मंत्री उत्कर्ष नायक, कार्यालय प्रभारी मुकुल लोखंडे, महामंत्री जसवंत सिंह राजपूत, सिद्धार्थ सोनवाने, रुपेश भाटिया, संजय यादव, हर्षित बारस्कर, नितिन यादव, सौरभ भाटी, दीपक वेद, कुणाल सैनी, नवीन धुर्वे, प्रशांत मिश्रा सहित मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारी एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हरि प्रसाद पाल / 24 मार्च, 2026