भोपाल(ईएमएस)। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड फंदा जिला भोपाल द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत सेक्टर 2 सुखी सेवनिया में समन्वय नंदकिशोर मालवीय एवं चयनित नवांकुर संस्था सब साथ चले वेलफेयर सोसाइटी द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति चोपड़ा सुखी सेवनिया प्रेमपुरा में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। ग्राम विकास समिति चोपड़ा कलां में जल संरक्षण हेतु नवांकुर सखियों से संवाद किया। महिलाओं ने नर्मदा मैया के भजन गाकर जल के महत्व को प्रस्तुत किया। सुखी सेवनिया में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत वृक्ष का पूजन किया। ग्राम विकास समिति प्रेमपुरा में जल स्रोत के पूजन अर्चना की गई एवं समिति की सदस्यों के साथ जल को संरक्षण करने के लिए अधिक प्रयासों पर चर्चा की गई एवं आने वाले समय में जल गंगा संवर्धन योजना के अंतर्गत होने वाले कार्यों पर योजना निर्माण की गई। हरि प्रसाद पाल / 24 मार्च, 2026