25-Mar-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। सीलमपुर फ्लाईओवर के पास बदमाशों ने स्कूटी सवार बाप-बेटे से मारपीट कर करीब डेढ़ करोड़ का सोना लूट लिया। वारदात को अंजा देकर बादमाश फरार हो गए। साउथ-वेस्ट जिला पुलिस ने निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर एक सीनियर सिटीजन से 22.67 लाख रुपये की ठगी में 11 बदमाशों को पकड़ा है। यह गिरोह दिल्ली और मुंबई से ऑपरेट कर रहा था, जबकि इसके तार कंबोडिया तक जुड़े मिले हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान तजिंदर सिंह उर्फ लकी (26), आशीष सैनी (24), शिव दयाल सिंह (28), शिवा (18), गिरि राज किशोर (18), प्रतिभा उर्फ पायल (25), सतीश (34), रामदेव सांगला (50), प्रवीण कुमावत (20), दीपक मेवारा उर्फ देव (35) और त्रिलोक चंद नायक (32 साल) के रूप में हुई है। एक विज्ञापन के जरिए उन्हें एआई आधारित ट्रेडिंग में निवेश का लालच दिया गया था। रकम मिलने के बाद आरोपियों ने उनसे संपर्क तोड़ लिया। मामले की जांच के लिए एसएचओ प्रवेश कौशिक की देखरेख में टीम बनाई गई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इनका एक ऑफिस रोहिणी के दीप विहार में है। ठगी की रकम मुंबई के गोरेगांव ईस्ट स्थित बैंक अकाउंट में पहुंचाई गई। यहां म्यूल अकाउंट देने वाला एक और गिरोह मिला। राजस्थान के ब्यावर में भी छापेमारी की गई। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/25/मार्च/2026