फिरोजाबाद(ईएमएस)प्रमुख स्वयंसेवी संस्था चाइल्ड फंड इंडिया पेस-दिशा द्वारा सिलाई ट्रेड में प्रशिक्षित 23 युवतियों को सिलाई मशीन वितरित कर रोजगार का मार्ग प्रशस्त किया। इस अवसर पर सरोजनी नायडू विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवानदास शंखवार ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए 25 वर्ष की उम्र तक कठिन परिश्रम करें और बाहरी दिखावे से बचें तो निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।सिलाई की मशीन आपके लिए रोजगार के अवसर प्रदान करेगी। जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक श्री राजीव यादव ने कहा कि आज सिलाई के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं है और इसके लिए आपके अंदर हुनर होना चाहिए।आरसेटी सेंटर से पधारे योगेश शर्मा जी ने पेस दिशा संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए सिलाई मशीन वितरण के लिए धन्यवाद दिया। जन शिक्षण संस्थान के निदेशक श्री एस के शर्मा ने कहा कि हमारी संस्था से प्रशिक्षितों को एनसीवीटी से प्रमाण पत्र मिलता है।कांच उद्योग विकास केंद्र के पधारी डॉ ज्योति जैन ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया।पेस दिशा के प्रोजेक्ट मैनेजर कासिम अली ने कहा कि पेस दिशा द्वारा शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार के लिए नगर की चिन्हित बस्तियों के स्पॉन्सर्ड 1700 बालक बालिकाओं और उनके परिवार के विकास के लिए कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर विहान विद्यालय की शिक्षिका विजय लक्ष्मी,आरती शुक्ला,संस्था की कार्यक्रम कॉर्डिनेटर श्रीमती अनुपम शर्मा,प्रगति युवा समिति के अध्यक्ष नरेश राठौर,के सी श्रीवास्तव,रेखा वर्माआदि उपस्थित रहे। ईएमएस