क्षेत्रीय
25-Mar-2026
...


- वाहन किए गए जब्त पूर्वी सिंहभूम(ईएमएस)। जमशेदपुर पुलिस ने वाहनों में और खासकर बुलेट में लगे मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ का एक्शन लिया है। दोपहिया वाहन से खोले गए मोडिफाइड साइलेंसर को पुलिस ने बुधवार को एक साथ सड़क पर रखकर रोड रोलर चलवा दिया। इसके साथ ही गाड़ी को जप्त किया है और वाहन चालक को फाइन भी लगाया है। जमशेदपुर के सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया है कि जमशेदपुर एक सभ्य लोगों का शहर है। यहां पर गुंडागर्दी नहीं चलेगी।उन्होंने कहा कि कई लोग स्टंट करने के चक्कर में या कोई जुलूस और मेला में इस तरह के मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर गुंडागर्दी करते हैं। पिछले 15 दिनों से ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया और मोटर व्हीकल अधिनियम182 के तहत इनके साइलेंसर को जप्त किया गया और उन्हें फाइन भी लगाया गया। साथ ही हमारी कोशिश है कि जितना ज्यादा से ज्यादा दिन इनका मोटरसाइकिल थाने में जप्त रहे, कोर्ट कचहरी चक्कर लगाना पड़े, ताकि गहरी गहरी चोट पड़े और कोई दोबारा ऐसा करने की हिम्मत ना करें।उन्होंने कहा कि हम लोग आधुनिक तकनीकी का प्रयोग करते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में लगे हुए हैं। गूगल के माध्यम से हम लोग पता करते हैं। जहां पर जाम की स्थिति रहती है, वहां डायवर्सन कर गाड़ी को निकालते हैं और वहां पर तत्काल हमारे जवान जाकर भीड़ को नियंत्रित करते हैं। कर्मवीर सिंह/25मार्च/26