मुरैना ( ईएमएस ) | कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में डीएससी की बैठक मंगलवार को संपन्न हुई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, उद्योग व्यवसायी श्री केके मित्तल, जीएम डीआईसी, प्राचार्य आईटीआई, जिला शिक्षा अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में एमएमएसकेवायी योजना के लिए तथा पीएमकेवाई योजना के अंतर्गत ओजेटी ( ऑन द जॉब ट्रेनिंग) हेतु उद्योगों से संपर्क कर प्रगति लाने हेतु निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी प्रवेश सत्र के लिए आईटीआई में संचालित व्यवसायों तथा उनसे उत्तीर्ण प्रशिक्षाणार्थियों की सफलता की कहानियों का प्रचार-प्रसार करना एवं डीईओ से समन्वय कर स्कूल के बच्चों को आईटीआई में प्रवेश हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए।जिले में कौशल विकास की प्रगति हेतु दिमनी एवं बानमौर क्षेत्र में आईटीआई खोलने के लिए विभागों को पत्राचार करने आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई।