राज्य
26-Mar-2026


जबलपुर, (ईएमएस)। मदनमहल थानांतर्गत गंगासागर तालाब के किनारे बनी नवनिर्मित सड़क इन दिनों असमाजिक तत्वों का अड्डा बन गई है। गढ़ा को गंगासागर से जोड़ने वाली उक्त सड़क का अभी एक तरफ का हिस्सा बचा है। जिसके कारण इस सड़क पर लोग दोनों तरफ से आबाजाही कर रहे हैं। अधबनी सड़क के इस हिस्से में दिनदहाड़े खुलेआम दारूखोरी व अड़ीबाजी की घटनायें हो रही है। जिससे संभ्रांत जनों में दहशत का माहौल रहता है। सड़क के एकता चौक के समीप वाले हिस्से में खुलेआम सट्टा पट्टी लिखने व जुआ खेलने की गतिविधियां संचालित हो रही है, जिससे लोगों का यहां से निकलना दूभर हो रहा है। बुधवार की दोपहर डेढ़ बजे एक शराबी ने सड़क पर आतंक मचा कर राहगीरों के साथ हाथापाई की। जिससे यहां से निकलने वाले राहगीरों में दहशत फैल गई। सड़क के समीप ही क्षेत्र के कुख्यात सटोरिया का अड्डा है। जिसके कारण यहां दिन, रात असमाजिक तत्वों का जमघट लगा रहता है। जिसके चलते यहां कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन की अनदेखी लोगों पर भरी पड़ रही है। सुनील साहू / मोनिका / 26 मार्च 2026/ 01.54